Search

 
 
 

Chaibasa News: अफीम की खेती के खिलाफ टेबो पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Chaibasa News: पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि अवैध रूप से अफीम की खेती करना कानूनन अपराध है. इसकी खेती करने, करवाने अथवा किसी भी रूप में सहयोग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है.
 
टेबो जंगल में पुलिस

Shambhu Kumar

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला की बंदगांव प्रखंड अंतर्गत टेबो थाना क्षेत्र के लोटा, गोवाई एवं मुरुअबेड़ा वनग्राम में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ टेबो पुलिस की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें:

पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि अवैध रूप से अफीम की खेती करना कानूनन अपराध है. इसकी खेती करने, करवाने अथवा किसी भी रूप में सहयोग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में इस अवैध गतिविधि में शामिल न हों और अपने गांव एवं क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें.

 

इस मौके पर टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मारांडी ने ग्रामीणों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध अफीम की खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग लालच में आकर इस अवैध कारोबार से जुड़ जाते हैं, जिससे उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ग्रामीण ऐसे प्रलोभनों से दूर रहें. यदि कहीं भी अफीम की अवैध खेती की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें.

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन अवैध अफीम की खेती के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगा तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. अभियान के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता संबंधी पोस्टर भी लगाए गए. पुलिस ने ग्रामीणों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी अफीम की खेती के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की.इस मौके पर थाना के पुलिस जवान मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही