Search

 
 
 

बोकारो के ESL Steel में खुला तकनीकी ट्रेनिंग सेंटर, कर्मचारियों को मिलेगा मशीनों का व्यावहारिक ज्ञान

Ranchi News : इस केंद्र का उद्घाटन कंपनी के सीईओ रवीश शर्मा ने किया. उनके साथ सीआईआई (CII) झारखंड के निदेशक प्रभात कुमार भी मौजूद रहे. केंद्र को पूरी तरह से इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के रूप में बनाया गया है.
 
ESL Steel में खुला तकनीकी ट्रेनिंग सेंटर

Ranchi News :  बोकारो के ईएसएल स्टील में तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हुई है. इस पहल के तहत कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्हें सिर्फ किताबी ज्ञान के बजाय औद्योगिक उपकरणों का व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण मिलेगा.

 

इस केंद्र का उद्घाटन कंपनी के सीईओ रवीश शर्मा ने किया. उनके साथ सीआईआई (CII) झारखंड के निदेशक प्रभात कुमार भी मौजूद रहे. केंद्र को पूरी तरह से इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के रूप में बनाया गया है. यहां काम सीखने वालों के अभ्यास के लिए मशीनों के वर्किंग मॉडल लगाए गए हैं.

 

इन मॉडल्स में टूल्स व फास्टनर्स और इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स मुख्य रूप से शामिल हैं. इसके साथ ही इंडस्ट्रियल वाल्व और भारी सामान उठाने वाले लिफ्टिंग टूल्स भी रखे गए हैं. वेल्डिंग, गैस कटिंग, न्यूमैटिक और हाइड्रोलिक सिस्टम की कार्यप्रणाली भी सिखाई जाएगी.

 

यहां कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों का सही इस्तेमाल भी सिखाया जाएगा. इससे कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा. उद्घाटन के अवसर पर सीईओ रवीश शर्मा ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को मशीनों को करीब से समझने का मौका मिलेगा. वे अपना कौशल और भी बेहतर कर सकेंगे. इस कार्यक्रम में कंपनी के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही