Latehar News: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरगाड़ा रोड स्थित अफजल लाइफ केयर हॉस्पिटल में एक किशोरी की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने हंगामा किया.
जानकारी के अनुसार किशोरी शेरगाड़ा उच्च विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा थी. शुक्रवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने उसे इस अस्पताल में भर्ती कराया था. चिकित्सकों ने कहा कि इसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन करना पड़ेगा. इसके बाद शनिवार को उसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया.
इसे भी पढ़ें:
आरोप है कि ऑपरेशन के बाद देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. किशोरी के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी की मौत के बाद उन्हें बिना जानकारी दिए अस्पताल कर्मी शव को रांची ले गए और वहां एक अस्पताल में छोड़कर चले गए. इसके बाद रविवार को परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच कर हंगामा किया.
सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही. थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

