Search

 
 
 

साहिबगंज में घर के दरवाजे पर खड़ी किशोरी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Sahibganj News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, गोली मारने वाले की पहचान और घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है.
 
सिंबोलिक फोटो

Sahibganj News : साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र के टिक्काटोला गांव में गुरुवार देर शाम बदमाशों ने 15 वर्षीय गौरी कुमारी को गोली मार दी. घटना के वक्त किशोरी अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी. गोली उसके पैर में लगी है. परिजनों ने उसे राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, गोली मारने वाले की पहचान और घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही