Search

 
 
 

Palamu News: बटाने नदी में डूबने से किशोर की मौत, ननिहाल आया था घूमने

जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव के समीप बटाने नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई.
 

Palamu: जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव के समीप बटाने नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान हुसैनाबाद के पोलडीह निवासी संतोष सिंह के 14 वर्षीय इकलौते पुत्र किशन कुमार सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार किशन दो दिन पूर्व अपने ननिहाल सुल्तानी गांव आया था.

 

सोमवार दोपहर वह गांव के चार-पांच दोस्तों के साथ बटाने नदी स्थित सतबहिनी घाट पर स्नान करने गया था. इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी वाले हिस्से में चला गया और डूबने लगा. साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी.

 

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. किशन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे पूरे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही