Search

 
 
 

व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, रोहिणी बोलीं-दिल पर लगी चोट से बेइंतेहा दर्द होता है

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पैर के अगूठे में चोट लग गई है, जिसके कारण वे बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में शामिल नहीं हो सके हैं. इसको लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तंज कसा है.
 

Lagatar Desk :    बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज से आगाज हो गया. सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे, जिससे सदन और राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई.

 

तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर देख लोगों में तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं. हालांकि उन्होंने खुद स्पष्ट किया कि उनके पैर का नाखून उखड़ गया है, जिससे चलने-फिरने में परेशानी हो रही है. डॉक्टरों ने पैर पर अधिक दबाव न डालने की सलाह दी है, इसी कारण वे व्हीलचेयर का सहारा लेकर विधानसभा पहुंचे हैं. 

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कभी-कभी ऐसी छोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं और इसमें चिंता की कोई बात नहीं है. उनकी व्हीलचेयर वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

 

 

इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शायराना अंदाज में एक पोस्ट साझा किया है. उन्होंने लिखा कि जिस्मानी जख्म से भी दर्द होता है, मगर चोट जब दिल पर लगती है, तब दर्द बेइंतहा होता है.

 

रोहिणी ने अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव का नाम नहीं लिया है, लेकिन इसे उनके भाई तेजस्वी से जोड़कर देखा जा रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही