Search

 
 
 

तेजस्वी ने विस में कहा, राज्य में अपराध चरम पर, 20-25 हजार में महिलाएं मिलती हैं वाले बयान पर भाजपा पर बरसे

बिहार में महिलाएं बिकती है,यह कह कर तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायकों से कहा, आपके उत्तराखंड के नेता क्या कहते हैं, यह भी भाजपा वालों को बताना चाहिए. याद दिलाया कि उत्तराखंड के नेता(भाजपा) कहते हैं कि 20-25 हजार रुपये में महिलाएं खरीदी बेची जाती हैं.
 

Patna : बिहार विधानसभा के जारी बजट सत्र में आज गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा को दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर हंगामा शुरू हो गया.

 

बिहार में महिलाएं बिकती है,यह कह कर तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायकों से कहा, आपके उत्तराखंड के नेता क्या कहते हैं, यह भी भाजपा वालों को बताना चाहिए. याद दिलाया कि उत्तराखंड के नेता(भाजपा) कहते हैं कि 20-25 हजार रुपये में महिलाएं खरीदी बेची जाती हैं.

 

इस क्रम में तेजस्वी यादव ने विधानसभा में बढ़ रहे अपराधों का सवाल उठाया, पूछा, कानून का राज कहां है? तंज कसा कि भाजपा ने लोकतंत्र को गनतंत्र बना दिया है.  

 

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध चरम पर है. आये दिन राज्य में हत्याएं हो रही हैं. उन्होंने NEET छात्रा से दुष्कर्म, खगड़िया और मुजफ्फरपुर में अपहरण के बाद हत्या सहित अन्य घटनाओं का जिक्र किया.

 

कहा कि इसे ही जंगलराज कहा जाता है. तंज कसा कि जंगलराज कहने से जानवर भी नाराज हो जाएंगे. तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकर पर हमलावर होते हुए कहा, थाना खामोश है. प्रशासन बेहोश है. सरकार मदहोश है.

 

उन्होंने NDA की जीत पर कहा, चुनाव में लोक हारा, तंत्र जीता. तेजस्वी यादव के बयान पर राजग  की महिला विधायकों ने कड़ा विरोध जताया. विधानसभा में शोर-शराबा, हंगामा शुरू हो गया. सत्ता-पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक शुरू हो गया.

 

इससे पहले तेजस्वी यादव ने पैर में चोट लगने के कारण बैठकर बोलने की अनुमति स्पीकर से अनुमति मांगी,   स्पीकर प्रेम कुमार द्वारा अनुमति मिलने पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा.

 

तेजस्वी ने राजग सरकार को  झूठी, अपनी वाहवाही करने वाली, 100 प्रतिशत लापरवाही वाली सरकार करार दिया. आरोप लगाया कि  जन तंत्र को धन तंत्र और मशीन तंत्र में बदल दिया गया है.  
 


तेजस्वी यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने हमलावर होते हुए कहा, तेजस्वी जंगलराज के युवराज हैं, कहा कि जानवरों का चारा चुरा लेने वाले हमें उपदेश न दें.

 

विजय सिन्हा ने कहा कि जो अपने घर की बेटी बहू को सम्मान नहीं देते हैं वो समाज का क्या सम्मान करेगा? बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने भी अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव के बयान पर एतराज जताया और उनपर गंभीर आरोप लगाये.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही