Patna News: नीट प्रोटेस्ट के दौरान बिहार में पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में बुधवार को राजद कार्यकर्ताों ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोकभवन मार्च निकाला. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल के साथ बैरिकेडिंग लगाई थी. आयकर गोलंबर के पास पुलिस ने मार्च को रोक दिया. लेकिन तेजस्वी के समर्थकों के साथ बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ गए.
बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. और तेजस्वी यादव को पुलिस ने डिटेन करते हुए बैरिकेडिंग के दूसरी तरफ ले गई, और उनके साथ मौजूद राजद कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया.
इसे भी पढ़ें:
हिरासद में लिए जाने से पहले तेजस्वी यादव ने वाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर कार्रवाई हुई है. तेजस्वी ने कहा कि इससे आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर एके-47 से हवाई फायरिंग के विरोध में कुछ कार्यकर्ता पुलिस के वेश-भूषा में प्रतिकात्मक AK-47 लेकर पहुंचे थे.
राजद के लोकभवन मार्च पर आईजी पटना जितेंद्र राणा ने कहा कि लोकभवन मार्च का कार्यक्रम गांधी मैदान से शुरू होकर आईटी गोलंबर पर जाकर खत्म हुआ. उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिनमंडल को लोकभवन से समय मिला है और वे मिलने जाएंगे. आईजी ने बताया कि पुलिस ने बल का प्रयोग नहीं किया है. भीड़ पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है.
वहीं सरकार का कहना है कि छात्रों की मांगों को लेकर सरकार संवेदनशील है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

