Search

झारखंड में टेंपरेचर अप एंड डाउन, रांची का पारा लुढ़का, कांके में तापमान 3.9°C दर्ज

Ranchi :  झारखंड में टेंपरेचर अप एंड डाउन हो रहा है. राज्य में अधिकतम तापमान जहां 21 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, वहीं न्यूतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. यह 3.9 से 10.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है.मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी तक शीतहर की संभावना नहीं है.  हालांकि, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है. 

रांची के आस-पास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान

 

रांची के आसपास के क्षेत्रों में 24 जनवरी को  अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस, 25 जनवरी को  अधिकतम 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस, 26 जनवरी को अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 12  डिग्री सेल्सियस  और 28 जनवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. 

 

रांची के कांके का पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस 

 

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 30,0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची के कांके में 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

 


किस स्थान में कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थान अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
रांची 25.6 7.6
जमशेदपुर 28.0 10.6
डालटनगंज 28.3 6.5
बोकारो 26.6 8.6
चाईबासा   30.0 9.4
खूंटी 26.7 5.2
लोहरदगा 25.9  4.9
लातेहार 21.8   9.7
सरायकेला 29.8 8.9
पाकुड़ 26.6 10.5
कांके 25.4 3.9


   

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp