Search

 
 
 

Jharkhand Weather: अगले तीन दिन में और गिरेगा पारा, सुबह कोहरा और रात में बढ़ेगी ठंड

Ranchi News: 11 नवंबर को सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाये रहने और बाद में आंशिक बादल रहने का अनुमान है. कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. 16 नवंबर तक सुबह कोहरे का असर बना रह सकता है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड में अगले कुछ दिनों में ठंड का असर बढ़ने लगेगा. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी.

 

11 नवंबर को सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाये रहने और बाद में आंशिक बादल रहने का अनुमान है. कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. 16 नवंबर तक सुबह कोहरे का असर बना रह सकता है.

इसे भी पढ़ें - 

 

लातेहार में सबसे कम 11.5 डिग्री तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं लातेहार में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची में अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही