Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर रथ मेला का टेंडर 51.51 लाख में फाइनल, इस बार और भव्य होगा आयोजन

Ranchi: रांची के एचईसी क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मंदिर न्यास समिति द्वारा आयोजित टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और इस बार 51.51 लाख रुपये की बोली लगाकर मेला आयोजन का जिम्मा एक स्थानीय वेंडर को सौंपा गया है. इस बार रथ मेला 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक आयोजित होगा और करीब 41.27 एकड़ क्षेत्रफल में भव्य रूप से सजाया जाएगा.

 

31 लाख से शुरू हुई थी बोली, 51.51 लाख पर जाकर रुकी

 

इस बार न्यूनतम बोली 31 लाख तय की गई थी. लेकिन कई दावेदारों के बीच मुकाबले के बाद 51.51 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर यह टेंडर फाइनल हुआ. टेंडर जीतने वाले वेंडर को मेले में दुकानें, बाजार, झूले और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति मिलेगी, हालांकि सभी कार्य मंदिर न्यास समिति की निगरानी में होंगे.

 

अब ये व्यवस्थाएं होंगी वेंडर की जिम्मेदारी

 

मेला परिसर में सीसीटीवी और रोशनी की उचित व्यवस्था

रथ मार्ग से तय दूरी पर ही स्टॉल और दुकानें लगाना अनिवार्य

भीड़ प्रबंधन, सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था

टेंडर फाइनल होने के बाद तीन दिन में 50% राशि बैंक ड्राफ्ट से जमा, शेष के लिए बैंक गारंटी देना अनिवार्य

मेला समाप्त होने के बाद 6 जुलाई तक शेष राशि का भुगतान


पिछले वर्षों की तुलना में बोली

 

2023: आरएस इंटरप्राइजेज को 75 लाख में मिला था टेंडर

2024: पटना की आरामबाग बिजनेस एंड मार्केटिंग कंपनी ने 1.92 करोड़ में टेंडर लिया था

2025: इस बार 51.51 लाख में हुआ टेंडर

मंदिर न्यास समिति ने कहा है कि इस बार का मेला पहले से अधिक व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगा. भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया जाएगा.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही