Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा में झुमरी तिलैया बस स्टैंड निर्माण के लिए 21.32 करोड़ का टेंडर जारी

झारखंड अरबांबियाई शैक्षिक कंपनी लिमिटेड ने कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया में अत्याधुनिक बस स्टैंड निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 21.32 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है.
Advertisement
Advertisement

Koderma : झारखंड अरबांबियाई शैक्षिक कंपनी लिमिटेड ने कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया में अत्याधुनिक बस स्टैंड निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 21.32 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है.

 

जारी टेंडर नोटिस के अनुसार, इस बस स्टैंड का निर्माण कार्य 18 महीनों में पूरा किया जाना प्रस्तावित है. इच्छुक एजेंसियों को ऑनलाइन माध्यम से ही बोली जमा करनी होगी. टेंडर दस्तावेज शुल्क 25,000 (नॉन-रिफंडेबल) तथा बिड सिक्योरिटी 21.33 लाख तय की गई है.

 

टेंडर 13 अप्रैल 2026 को वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है, जबकि बोली जमा करने की अंतिम तिथि 4 मई 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित है. इसके बाद 5 मई 2026 को शाम 5 बजे ही निविदाओं को खोला जाएगा. बोली से संबंधित सभी प्रक्रियाएं झारखंड सरकार के ई-टेंडरिंग पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही