Search

Tennis : घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से बाहर हुए जैनिक सिनर

Italy : इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर घुटने की चोट के कारण सिनसनाटी ओपन से बाहर हो गए है. सिनर ने अपने बयान में कहा कि अपने डॉक्टरों और अपनी टीम से सलाह लेने के बाद मुझे बताना पड़ रहा है कि मुझे सिनसिनाटी में होने वाले मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट से हटना होगा. घुटने में लगी चोट से अभी उभर नहीं पाया हूं. उन्होंने एक और बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा न ले पाने पर निराशा जताई.
 
सिनर ने पिछले महीने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीतने के बाद से किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है. 24 साल के इस खिलाड़ी ने साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम से पहले होने वाले एक और अहम हार्ड-कोर्ट टूर्नामेंट, कैनेडियन ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया था. 

सिनर ने 2024 में सिनसिनाटी ओपन का खिताब अपने नाम किया था. फाइनल में उन्होंने फ्रांसिस टियाफो को 7-6 (7-4), 6-2 से हराकर ट्रॉफी जीती थी. सिनर के हटने से टूर्नामेंट को बड़ा झटका लगा है. सिनसिनाटी ओपन का आयोजन 13 से 23 अगस्त तक होना है. 

उनके हटने से सिनसिनाटी में टेनिस टूर्नामेंट की लाइन-अप और कमजोर हो गई है. सिनर से पहले उनके चिर प्रतिद्वंद्वी कार्लोस अल्काराज भी सिनसिनाटी ओपन से हट चुके हैं. 

इसके अलावा, उनका यह फैसला बताता है कि सीजन के मुश्किल शुरुआती हिस्से के बाद घुटने की समस्या से निपटने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही