Search

 
 
 

Jamshedpur News: टिनप्लेट डिवीजन हादसे के बाद बढ़ा तनाव, मुआवजे को लेकर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

Jamshedpur News: कंपनी परिसर में दो मजदूर गहरे गड्ढे में काम कर रहे थे. इसी दौरान दोनों मजदूर गड्ढे में गिर गए. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद मृतक मजदूर के परिजनों और विभिन्न संगठनों की ओर से मुआवजे को लेकर वार्ता की जा रही थी. इसी दौरान मुआवजे को लेकर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया.
 
मुआवजे को लेकर हंगामा

Jamshedpur News: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में विस्तार कार्य के दौरान हुए हादसे के बाद कंपनी परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है. हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान बागबेड़ा के सीपी टोला निवासी 42 वर्षीय संजय शर्मा के रूप में हुई है. वहीं, दुर्घटना में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

घटना के बाद मृतक मजदूर के परिजनों और विभिन्न संगठनों की ओर से मुआवजे को लेकर वार्ता की जा रही थी. इसी दौरान मुआवजे को लेकर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई. इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया. एहतियात के तौर पर कंपनी परिसर और आसपास पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

 

हादसे के बाद परिजनों और नेताओं में कंपनी प्रबंधन को लेकर भी नाराजगी है. उनका कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद कंपनी का कोई आला अधिकारी अब तक मौके पर पहुंचकर वार्ता नहीं कर रहा है. इससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

 

परिजनों और नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि कंपनी प्रबंधन की ओर से जल्द जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर मुआवजे समेत अन्य मांगों पर बातचीत नहीं करते हैं, तो मुख्य गेट जाम कर आंदोलन किया जाएगा. फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही