Search

 
 
 

JPSC-JSSC में पदस्थापन की शर्तों में होगा बदलाव, समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

Ranchi News :    झारखंड राज्य लोक सेवा आयोग (JPSC) और राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में पदाधिकारियों व कर्मचारियों के पदस्थपान की नीति में बदलाव होगा. इसको लेकर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो वर्तमान नियम की समीक्षा करेगी.
 

Ranchi News :   झारखंड राज्य लोक सेवा आयोग (JPSC) और राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में पदाधिकारियों व कर्मचारियों के पदस्थापन की नीति में बदलाव होगा. सरकार ने वर्तमान नियम की समीक्षा करने के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. कार्मिक प्रशासनिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.

 

विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बनी समिति में कार्मिक सचिव और वित्त सचिव को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. अधिसूचना में कहा गया है कि यह समिति झारखंड लोक सेवा आयोग और राज्य कर्मचारी चयन आयोग की स्वायत्ता को बरकरार रखते हुए आयोग में पदस्थापित पदाधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति और सेवा शर्त की समीक्षा करेगी. समीक्षा के बाद समिति अपनी अनुशंसा करेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही