Search

 
 
 

देवघर में बालू तस्करों का आंतक: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने स्कूली बच्चों से भरे टोटो को घसीटा

जसीडीह थाना क्षेत्र में बालू तस्करों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला पगला बाबा से कोयरीडीह जाने वाले रास्ते में घोरलास गांव के पास का है. अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर ने स्कूली बच्चों से भरे टोटो को ओवरटेक करते हुए 25 से 30 मीटर तक घसीट दिया.
 

Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में बालू तस्करों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला पगला बाबा से कोयरीडीह जाने वाले रास्ते में घोरलास गांव के पास का है. अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर ने स्कूली बच्चों से भरे टोटो को ओवरटेक करते हुए 25 से 30 मीटर तक घसीट दिया.

 

इस घटना में टोटो पर सवार एक बच्चे को गंभीर चोट लगी है. बताया जा रहा है कि बच्चे के हाथ में गहरा चीरा लग गया, जिससे काफी खून बहने लगा. स्थानीय लोगों के अनुसार, किस्मत अच्छी थी कि इससे बड़ा हादसा नहीं हुआ, वरना कई बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी. बताया गया कि ट्रैक्टर बिना नंबर का था और चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था. उसके पास बालू से संबंधित कोई चालान भी नहीं मिला. स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया और उसे जसीडीह थाना ले गए. 

 

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी देर रात एक बालू लदे ट्रैक्टर ने बीजेपी कार्यकर्ता निर्मल मिश्रा को कुचलने की कोशिश की थी. इस घटना में निर्मल मिश्रा बाल-बाल बच गए थे. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके के लोगों में आक्रोश है.लोगों का कहना है कि अवैध बालू ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर बिना नंबर और बिना चालन के सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही