Search

झारखंड में आयुष दवाओं की जांच होगी और मजबूत, नामकुम में बनेगी आधुनिक लैब

Ranchi : झारखंड में आयुष दवाओं की गुणवत्ता जांच की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा. इसके लिए रांची के नामकुम स्थित राज्य आरसीएच परिसर में आयुष ड्रग टेस्टिंग लैब का भवन बनाया जाएगा. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसके निर्माण के लिए 63.53 लाख रुपये जारी किए हैं.
 
झारखंड की खबरें

यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत की गई है. विभाग के अनुसार, इस परियोजना की कुल लागत 3.65 करोड़ रुपये से अधिक है. पहले भी इस योजना के लिए राशि जारी की जा चुकी है और अब बचे हुए निर्माण कार्य के लिए नया आवंटन किया गया है.

भवन निर्माण का जिम्मा झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को दिया गया है. वहीं, रांची के सिविल सर्जन एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी प्रभात कुमार को राशि की निकासी और खर्च का जिम्मा सौंपा गया है.

स्वास्थ्य विभाग ने निर्माण एजेंसी को हर महीने काम की प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. साथ ही खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी समय पर जमा करना होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही