Search

 
 
 

The 50: अर्चना गौतम ने खोला राज, बोलीं – यहां दोस्ती नहीं, कुछ और चल…

रियलिटी शोज़ में अक्सर लड़ाई-झगड़े और ड्रामा देखने को मिलता है, लेकिन इस बार शो द 50 के सेट पर प्यार की हवा चलती नजर आ रही है
 

Lagatar desk : रियलिटी शोज़ में अक्सर लड़ाई-झगड़े और ड्रामा देखने को मिलता है, लेकिन इस बार शो द 50 के सेट पर प्यार की हवा चलती नजर आ रही है. हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में एक नई लव स्टोरी की झलक देखने को मिली है, जिसके बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है.

 

अर्चना गौतम ने किया मजाक-मजाक में खुलासा


प्रोमो में टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम मजाक-मजाक में एक्टर श्वेत तोमर और एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा की दोस्ती पर टिप्पणी करती नजर आती हैं.अर्चना दोनों से कहती हैं, तुम दोनों दोस्त नहीं, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ज्यादा लगते हो. यह सुनकर श्वेत और रिद्धि मुस्कुराने लगते हैं. इसके बाद प्रोमो में दोनों की खास केमिस्ट्री भी दिखाई जाती है, जिसमें एक जगह वे एक-दूसरे को गले लगाते नजर आते हैं.

 

 

रियलिटी शोज़ में पहले भी बन चुकी हैं जोड़ियां


रियलिटी शोज़ में कई बार दोस्ती प्यार में बदलती देखी गई है. हालांकि शो खत्म होने के बाद कई रिश्ते टूट भी जाते हैं.लेकिन कुछ कपल ऐसे भी रहे हैं जिनके लव स्टोरी रियलिटी शो से शुरू होकर शादी तक पहुंची. उदाहरण के तौर पर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को बिग बॉस में प्यार हुआ था और बाद में दोनों ने शादी कर ली.

 

विनर की रेस में ये नाम आगे


शो ‘द 50’ में विनर बनने की दौड़ में शिव ठाकरे का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. इसके अलावा प्रिंस नरूला भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.इस रियलिटी शो में करीब 50 दिव्यांगों ने हिस्सा लिया है, एक्टर्स, इन्फ्लुएंसर और स्पोर्ट्स पर्सन शामिल हैं. कई कंटेस्टेंट अब तक एलिमिनेट हो चुके हैं.यह शो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही