Search

 
 
 

‘द 50’ फिनाले के करीब: 4 फाइनलिस्ट तय, बाकी 8 की किस्मत का फैसला बाकी

टीवी और ओटीटी पर चल रहे पॉपुलर रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) अब अपने ग्रैंड फिनाले के बस कुछ कदम दूर है. शो में अब तक 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें टीवी और सोशल मीडिया के सितारे शामिल थे.
 

Lagatar desk : टीवी और ओटीटी पर चल रहे पॉपुलर रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) अब अपने ग्रैंड फिनाले के बस कुछ कदम दूर है. शो में अब तक 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें टीवी और सोशल मीडिया के सितारे शामिल थे.

 

फाइनल में पहुंचने वाले चार कंटेस्टेंट्स

‘टिकट टू फिनाले’ टास्क जीतकर फाइनल की रेस में शिव ठाकरे, मिस्टर फैजू, रजत दलाल और इम्मोर्टल काका ने अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, कृष्णा श्रॉफ पांचवें स्थान पर हैं और उनकी फिनिश लाइन तक क्वालिफाई करने की स्थिति अभी कन्फर्म नहीं हुई है.

 

बचे हुए 8 कंटेस्टेंट्स की दावेदारी

शो के टॉप 20 फाइनलिस्ट में अभी प्रिंस नरूला, मनीषा रानी, विक्रांत सिंह, रिद्धि डोगरा, कृष्णा श्रॉफ, उर्वशी ढोलकिया, अर्चना गौतम और नेहल चुडासमा अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं. इन आठ में से कौन ग्रैंड फिनाले में जगह बनाएगा, यह अभी तय होना बाकी है.

 

‘द 50’ के सेमी-फाइनल की रोमांचक रेस

शो के बुधवार के एपिसोड में प्रतियोगियों के बीच तीव्र मुकाबला देखने को मिला. हामिद, सिवेट, आरुषि, लवकेश, लक्ष्य और युविका को सेमी-फाइनल में बाहर होना पड़ा. बाकी बचे कंटेस्टेंट्स ग्रैंड फिनाले की दौड़ में बने हुए हैं.

 

प्राइज मनी और फिनाले की जानकारी

 

आपको बता दे कि 'द 50' का ग्रैंड फीनाले  9 फरवरी को शूट किया गया है, लेकिन इसे 22 मार्च को टेलीकास्ट किया जाएगा. तो वहीं विनर को 50 लाख रुपये की प्रराइज मनी और ट्रॉफी मिलेगी. जो रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही