Search

 
 
 

The 50 : रजत दलाल -चाहत पांडे को  कंटेस्टेन्ट ने बुलाया भैया-भाभी , वीडियो वायरल

द 50’ के लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर दोस्ती, हंसी-मज़ाक और तीखी बहसों का सिलसिला जारी रहा. दर्शकों ने घरवालों के बीच रिश्तों और झगड़ों की रोमांचक झलक देखी. इस बीच रजत दलाल और चाहत पांडे का रिश्ता सभी का ध्यान खींच रहा है.
 

Lagatat desk : ‘द 50’ के लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर दोस्ती, हंसी-मज़ाक और तीखी बहसों का सिलसिला जारी रहा. दर्शकों ने घरवालों के बीच रिश्तों और झगड़ों की रोमांचक झलक देखी. इस बीच रजत दलाल और चाहत पांडे का रिश्ता सभी का ध्यान खींच रहा है. 

 

रजत और चाहत -दुश्मनी से दोस्ती तक


बिग बॉस 18 के दौरान इन दोनों को विरोधी के रूप में देखा जाता था. लेकिन द 50 हाउस के अंदर अब उनके बीच दोस्ताना संबंध नज़र आते हैं. उन्हें अक्सर एक-दूसरे का समर्थन करते और साथ में समय बिताते देखा जाता है. अन्य प्रतियोगियों ने भी यह बात नोटिस की है और उन्हें चिढ़ाने लगे हैं.

 

लक्ष्य ने मज़ाक में कहा- भारतीय पत्नी ढूंढ

लक्ष्य ने मज़ाक में कहा कि वे रजत के लिए भारतीय पत्नी ढूंढ रहे हैं.सपना चौधरी ने चाहत से कहा कि शो के बाद वह उसे रजत के घर ले जाने का प्लान बना रही हैं.चाहत ने तुरंत इसका खंडन किया और कहा, मैंने रजत को बहुत पहले ही ठुकरा दिया था. रजत के पास तो दिल है नहीं.

 

एक टास्क के दौरान अरबाज़ पटेल, फैसु, दिग्विजय और अन्य घरवालों ने इस जोड़ी का मज़ाक उड़ाते हुए गाना गाया -वाह वाह राम जी, जोड़ी क्या बनाई, भैया और भाभी को बधाई हो बधाई.रजत और चाहत ने इसे टालने की कोशिश की, लेकिन मज़ाक बंद नहीं हुआ.

 

सत्ता परिवर्तन और घर में बहसें

एपिसोड की शुरुआत में राजकुमार नरूला और सिवेट तोमर को ‘द लायन’ द्वारा विशेष शक्तियां दी गईं. उन्हें तीन प्रतियोगियों को ‘असुरक्षित क्षेत्र’ में भेजना था, जिनके नाम थे- फैसु,रजत दलाल, अदनान खान फैसु इस निर्णय से नाराज़ दिखे और प्रिंस पर असुरक्षा की भावना से यह निर्णय लेने का आरोप लगाया.

 

हालांकि, प्रिंस की टीम और कुछ अन्य घरवालों ने कहा कि यह खेल का हिस्सा था.इसके अलावा, करण और लक्ष्य के बीच फिर से बहस छिड़ गई. लक्ष्य ने आरोप लगाया कि करण ने उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जबकि करण ने इनकार किया.

 

एक अन्य झगड़े में आर्या जाधो तब भड़क उठीं जब निक्की ने उनके पिता का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनसे पैसे लेती हैं. आर्या ने कड़ा विरोध किया और कहा कि वह अपने करियर की शुरुआत से ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रही हैं और पारिवारिक मामलों को निजी झगड़ों में नहीं घसीटना चाहिए.

 

कब और कहां देखें

‘द 50’ रोजाना रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही