Search

 
 
 

झारखंड की मेजबानी में 6 जनवरी से 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक खेलगांव किया जाएगा.
 

Ranchi :  स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक खेलगांव किया जाएगा. इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के 33 राज्यों और इकाइयों से कुल 338 बालक और 301 बालिका खिलाड़ी, साथ ही 134 कोच व मैनेजर भाग लेंगे.

 

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का रांची आगमन 4 जनवरी से ही प्रारंभ हो चुका है. रांची रेलवे स्टेशन, हटिया रेलवे स्टेशन और बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर झारखंडी परंपरा के अनुसार पढ़िया पहनाकर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जा रहा है. इससे पहले से ही खेलगांव का माहौल खेल उत्सव में बदल गया है.

 

सभी टीमों का पंजीयन खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के वीआईपी प्रवेश द्वार हॉल में किया जा रहा है. पंजीयन के दौरान खिलाड़ियों के आवेदन पत्रों के साथ संलग्न प्रमाण-पत्रों की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है. 

 

साथ ही स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की टीम द्वारा खिलाड़ियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिता पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न हो सके.

 

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. खिलाड़ियों के भोजन, आवासन, चिकित्सा, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है. उन्होंने संबंधित सभी समितियों को निर्देश दिया है कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही