Ranchi : झारखंड राज्य के संथाल परगना प्रमंडल अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-6 (षष्ठ) में नामांकन हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है. इस संबंध में Jharkhand Ashram & Eklavya Vidyalaya Education Society (JAEVES) द्वारा प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा
कक्षा-6 में प्रवेश चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जो NESTS के दिशानिर्देश के अनुसार आयोजित होगी. प्रमंडलीय जय निदेशक कल्याण, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची द्वारा परीक्षा संचालन और अन्य आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगीनामांकित छात्रों को सरकार की ओर से आवास, भोजन, पठन-पाठन सामग्री, चिकित्सा सुविधा और अन्य सभी सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी.
रिक्तियों का विवरण
संथाल परगना प्रमंडल के अंतर्गत कुल 8 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में प्रत्येक विद्यालय में कक्षा-6 में 50 विद्यार्थी का चयन किया जाएगा, जिसमें लड़के और लड़कियों की संख्या बराबर होगी.
विभिन्न विद्यालयों में रिक्तियों का विवरण:
दुमका: एकलव्य नॉडल आवासीय उच्च विद्यालय
- काठीलोरिखा – 30 लड़के, 30 लड़कियां
- फिटकोरिया: 30 लड़के, 30 लड़कियां
- मसलिया: 30 लड़के, 30 लड़कियां
पाकुड़: एकलव्य नॉडल आवासीय उच्च विद्यालय
- कुमारभाजा: 30 लड़के, 30 लड़कियां
- पाकुड़िया: 30 लड़के, 30 लड़कियां
गोड्डा: एकलव्य नॉडल आवासीय उच्च विद्यालय
सुंदरपहाड़ी: 30 लड़के, 30 लड़कियां
जामताड़ा: एकलव्य नॉडल आवासीय उच्च विद्यालय
* फतेहपुर: 30 लड़के, 30 लड़कियां
साहेबगंज: एकलव्य नॉडल आवासीय उच्च विद्यालय
* भोगनाडीह: 30 लड़के, 30 लड़कियां
नामांकन हेतु पात्रता
केवल झारखंड राज्य के स्थानीय निवासी छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं.
केवल कक्षा-5 में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं.
घर पर पढ़ाई कर रहे छात्र भी माता-पिता द्वारा घोषणा पत्र प्रस्तुत करके आवेदन कर सकते हैं.
उम्र सीमा: 31 मार्च 2026 को न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 13 वर्ष. दिव्यांग छात्रों के लिए अधिकतम आयु में 2 वर्ष की छूट.
आरक्षण
प्रत्येक विद्यालय में 60 सीटों का आरक्षण निम्न प्रकार होगा:
- अनुसूचित जनजाति (ST) – 80%
- PVTG – 8%
- DNT/NT/SNT – 5%
- LWE प्रभावित या विधवा माता-पिता के बच्चे – 3%
परीक्षा विवरण
* तिथि: 08 मार्च 2026 (रविवार)
* समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
* परीक्षा अवधि: 2 घंटे
* विषय: मानसिक क्षमता, अंकगणित, भाषा (हिंदी/अंग्रेजी)
* कुल प्रश्न: 100 (OMR शीट द्वारा)
पंजीयन और प्रवेश पत्र
* पंजीयन प्रपत्र जिला कल्याण कार्यालय, समेकित जनजातीय विकास कार्यालय और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है.
* अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2026
पंजीयन पत्र जमा करने के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी प्रवेश पत्र निर्गत करेंगे. परीक्षा में चयनित छात्रों के लिए सरकार की तरफ से काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment