Search

 
 
 

केसी वेणुगोपाल से मिली कृषि मंत्री, मनरेगा संग्राम सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की.
 

Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की. दिल्ली दौरे के दौरान इस मुलाकात में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मनरेगा संग्राम को लेकर चल रहे कार्यक्रम में झारखंड की भूमिका और असंगठित क्षेत्र के ग्रामीण मजदूरों की भागीदारी पर चर्चा की.

 

कहा कि मनरेगा से पहले की तरह ग्रामीणों को रोजगार मिलता रहे, इसके लिए जमीनी स्तर पर कांग्रेस आंदोलन के जरिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का काम करेगी.पेसा नियमावली के तहत पारंपरिक ग्रामसभा के अधिकार को ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताने में कांग्रेस संगठन अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करेगा. झारखंड में कृषि विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं से भी संगठन महासचिव को अवगत कराया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही