Search

 
 
 

भाजपा छात्रवृत्ति के नाम पर ओबीसी छात्रों को कर रही गुमराहः कांग्रेस

छात्रवृत्ति के मुद्दे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, द्वारा निकाली गई शव-यात्रा पर पलटवार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ऋषिकेश सिंह ने कहा जिन युवाओं और ओबीसी छात्रों को आगे कर भाजपा सड़क पर उतर रही है, उन्हीं छात्रों का संवैधानिक हक केंद्र की भाजपा सरकार ने वर्षों से दबाकर रखा है.
 

Ranchi : छात्रवृत्ति के मुद्दे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, द्वारा निकाली गई शव-यात्रा पर पलटवार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ऋषिकेश सिंह ने कहा जिन युवाओं और ओबीसी छात्रों को आगे कर भाजपा सड़क पर उतर रही है, उन्हीं छात्रों का संवैधानिक हक केंद्र की भाजपा सरकार ने वर्षों से दबाकर रखा है.

 

भाजपा छात्रवृत्ति के नाम पर ओबीसी छात्रों को गुमराह कर रही है. एक ओर केंद्र की भाजपा सरकार राज्य को छात्रवृत्ति की राशि समय पर उपलब्ध नहीं करा रही है, दूसरी ओर भाजपा के नेता छात्रवृत्ति पर विधवा-विलाप कर राजनीतिक सहानुभूति बटोरना चाहते हैं. 
 

केंद्र ने नहीं दी राशि

राज्य सरकार ने वर्ष 2023–24 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति मद में केंद्र से 271 करोड़ रुपये की मांग की, लेकिन केंद्र ने भुगतान किया सिर्फ 77 करोड़ रुपये. वर्ष 2024–25 में 253 करोड़ रुपये मांगे गए, और मिले मात्र 33 करोड़ रुपये.

 

वहीं, 2025–26 में 370 करोड़ रुपये की मांग के विरुद्ध अब तक केंद्र ने सिर्फ 13 करोड़ रुपये जारी किए. सवाल सीधा है—बाकी सैकड़ों करोड़ रुपये कहां गए?

 

जब तक केंद्र सरकार अपना केंद्र का राशि नहीं भेजेगा तब तक राज्य सरकार अपने तरफ से पैसा छात्रवृति की नहीं दें सकती है. महागठबंधन सरकार छात्रों के अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही