Dhanbad News: झारखंड की सियासत में भाजपा और सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज होती दिख रही है.राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है. जनता का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. इसी जनसमर्थन को देखकर भाजपा बौखलाई हुई है.
इसे भी पढ़ें:
बुधवार को धनबाद के गोविंदपुर स्थित पाथुरिया के न्यू झारखंड क्लब फुटबॉल मैदान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर जमकर निशाना साधा. वह सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के साथ वहां पहुंचे थे. डॉ. अंसारी ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने और समाज में आपसी भाईचारे को कमजोर करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों का समर्थन करते हुए वोट चोरी और नीट परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा उठाया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक क्वालीफाइड डॉक्टर होने के नाते वह छात्रों की परेशानियों और उनके भविष्य पर पड़ने वाले असर को अच्छी तरह समझते हैं. नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भरोसे पर बड़ा प्रहार है. उन्होंने चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए.
हादसे के वीडियो वायरल करने पर भी दी सफाई
वहीं सड़क दुर्घटना के बाद हुए सड़क जाम और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी सफाई पेश की. उन्होंने भाजपा पर संवेदनशील घटना को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया. डॉ. अंसारी ने कहा कि दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताने के बजाय कुछ लोग वीडियो वायरल कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

