Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोविड से सुरक्षा को लेकर किए जा रहे डोर-टू-डोर सर्वे का प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लिया जायजा

Koderma: कोविड के प्रसार को कम करने के उद्देश्य से सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे का काम करा रही है. जिसका प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आज जायजा लिया. उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे का कार्य किया जा रहा है. ताकि कोरोना संक्रमण के प्रकोप का सही आंकलन करते हुए आवश्यक सुविधा व व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में की जा सके. साथ ही लोगों को कोविड नियमों के अनुपालन, वैक्सीनशन से जुड़ी जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका द्वारा किया जा रहा है. सभी सहिया, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को घर-घर जाकर सर्वे व जांच करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है, ताकि इस दौरान जिन व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण जैसे, सर्दी-बुखार, खांसी व अन्य लक्षण मिलेंगे उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा सके.

इसे भी पढ़ें- गोमिया">https://lagatar.in/death-of-a-man-in-gomia-due-to-thunderclap/70062/">गोमिया

में वज्रपात की चपेट में आकर एक शख्स की मौत

प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

इसी कड़ी में प्रखंड विकास पदाधिकारी डोमचांच मनीष कुमार ने काराखुट में सेविका व सहायिका के द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान कोई भी व्यक्ति में कोविड से संबंधित लक्षण का पता चलता है तो इसकी सूचना तत्काल दें औऱ जल्द ही उन्हें मेडिकल किट मुहैया कराएं. साथ ही लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने की भी बात भी कही.

इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/ground-floor-house-hazaribagh-hot-geologists-will-investigate/70125/">हजारीबाग

में एक घर में फर्श हो रहा गर्म, भूगर्भशास्त्री करेंगे जांच

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही