Search

 
 
 

बोकारो : कोनार नदी से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 

LagatarDesk :  बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित कोनार नदी से 23 वर्षीय युवक का शव मिला. लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

मोटरसाइकिल गैरेज में काम करता था शमशेर

बोकारो थाना के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पॉकेट से आधार कार्ड मिला है. मृतक की पहचान शमशेर आलम के रूप में हुई है. शमशेर आलम नावाडीह थाना क्षेत्र के भेंडरा स्थित शहरिया गांव का रहने वाला है. लेकिन पिछले एक साल से शमशेर सीसीएल कथारा के स्टाफ क्वार्टर के निकट रहता था. इसके पहले शमशेर दिल्ली में रहकर काम करता था. लॉकडाउन में वह अपने घर लौट आया था. तब से वह अपने पिता के साथ कथारा में ही रहता था. कथारा के टीवीएस मोटरसाइकिल गैरेज में सहायक के रूप में काम करता था. 

तीन दिनों से बीमार था शमशेर

परिजनों ने बताया कि शमशेर दो-तीन दिनों से बीमार था. उसके पिता उसे ड़क्टर के पास भी ले गये थे. ड़ॉक्टर ने कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा था. इसके बाद वह घर लौट आया. लेकिन जब वह घर से दूसरी बार बाहर निकला तो वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने उसे काफी ढूढ़ा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. आज उसक शव नदी में मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही