Search

 
 
 

रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अपने नाम के अनुरूप बेहतर होना चाहिए: HC

Ranchi News : हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले में राज्य सरकार को 28 अक्टूबर तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर निर्धारित की है. मामले में एमिकस क्यूरी अधिवक्ता दुर्गेश अग्रवाल ने पक्ष रखा. दरअसल  हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने समाचार पत्र में छपी खबर को गंभीरता से लेते हुए स्वत: संज्ञान लेते हुए
 
फाइल फोटो
  • जिला स्कूल और इसके छात्रावास की दयनीय स्थिति पर  कोर्ट ने जताई नाराजगी

Ranchi News: रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्कूल  (जिला स्कूल) एवं उसके छात्रावास की दयनीय स्थिति पर कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने जिला स्कूल की स्थिति का फोटोग्राफ देखकर नाराजगी जताई. कोर्ट ने मौखिक कहा कि रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अपने नाम के अनुरूप बेहतर होना चाहिए था. इस स्कूल के भवन एवं छात्रावास की स्थिति पीड़ा दायक है. 


हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले में राज्य सरकार को 28 अक्टूबर तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर निर्धारित की है. मामले में एमिकस क्यूरी अधिवक्ता दुर्गेश अग्रवाल ने पक्ष रखा. 

इसे भी पढ़ें- 

 

दरअसल  हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने समाचार पत्र में छपी खबर को गंभीरता से लेते हुए स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले को जनहित याचिका में तब्दील कर दिया था. उल्लेखनीय है कि रांची के स्थानीय समाचार पत्र में बताया गया था कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्कूल (जिला स्कूल) भवन के जीरर्णोद्धार तथा छात्रावास की स्थिति बद से बदतर हो गयी है, स्कूल भवन के जीर्णोद्धार की संचिका फंसी हुई है. 

 

वहीं छात्रावास की स्थिति काफी बदतर हो गयी है. 100 बच्चे खस्ताहाल इमारत में रहकर रोज खतरे का सामना कर रहे हैं. छात्रावास की दीवारों से लगातार पानी रिसता रहता है. नमी और गंदगी के कारण दीवारें बदरंग हो चुकी हैं. कई कमरों की छत डैमेज हो चुकी है और जगह-जगह से प्लास्टर झड़ रहा है. हाल यह है कि बच्चों को छत गिरने का डर सताता रहता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही