Search

 
 
 

संविधान और बाबा साहेब को सबसे अधिक चोट कांग्रेस ने पहुंचाई : अमर बाउरी

Rachi News: अमर बाउरी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन विदेशों में जाकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं. कांग्रेस को पहले अपने इतिहास का जवाब देना चाहिए.
 
पत्रकारों से बात करते अमर बाउरी

Rachi News: भाजपा 26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी. रांची में कार्निवल बैंक्वेट हॉल में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. इसके माध्यम से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्ष, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

 

अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी. भाजपा इस दिन संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और डॉ. अंबेडकर के योगदान को सामने रखेगी. साथ ही प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा और कल्याणकारी कार्यों की भी चर्चा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र, संविधान और बाबा साहेब को सबसे अधिक चोट कांग्रेस ने पहुंचाई है. कांग्रेस आज संविधान के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है. वर्ष 1952 में संविधान लागू होने के तत्काल बाद कांग्रेस ने संशोधन किया और 1975 में आपातकाल लगाकर नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को उचित सम्मान नहीं दिया. उन्हें चुनाव हराने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू तक प्रचार करने पहुंचे थे.

 

बाउरी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन विदेशों में जाकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं. कांग्रेस को पहले अपने इतिहास का जवाब देना चाहिए.

 

झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में पत्रकारों की स्वतंत्रता पर हमले हो रहे हैं. छात्रों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है. यह स्थिति आपातकाल की याद दिलाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करने के लिए भाजपा सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी.प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही