Search

 
 
 

आधुनिक झारखंड का निर्माण इंजीनियरों के योगदान के बिना संभव नहीं : दीपिका पांडेय

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत की जब भी कल्पना की जाती है, उसमें इंजीनियरों की भूमिका हमेशा अग्रणी रही है. आप सभी के योगदान से ही आधुनिक झारखंड का निर्माण संभव है.
 

Ranchi : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत की जब भी कल्पना की जाती है, उसमें इंजीनियरों की भूमिका हमेशा अग्रणी रही है. आप सभी के योगदान से ही आधुनिक झारखंड का निर्माण संभव है.

 

हमारी सरकार को आपसे उम्मीद है और भरोसा है कि आप बिना किसी समझौते के ऐसे स्ट्रक्चर बनाएंगे, जो आने वाली पीढ़ियों तक मजबूती से खड़े रहें. वे सोमवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 164वीं जयंती के अवसर पर  आयोजित अभियंता दिवस समारोह कार्यक्रम में बोल रही थीं.

 

युवा इंजीनियर्स विश्वेश्वरैया के आदर्शों को अपनाएं

भारत में 15 सितंबर को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, जिन्हें देश के महानतम इंजीनियरों में से एक माना जाता है, की स्मृति और श्रद्धांजलि के रूप में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है.

 

इंजीनियरिंग और समाज के विकास के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान और नवाचारों के कारण विश्वेश्वरैया को भारतीय इंजीनियरिंग का जनक भी कहा जाता है. 

 

उन्होंने कहा कि आज के युवा इंजीनियर्स एम विश्वेश्वरैया के आदर्शों को अपनाकर झारखंड के सशक्त, आधुनिक और आत्मनिर्भर भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं.

 

इंजीनियरों के योगदान की सराहना की

कार्यक्रम में शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार तथा पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

 

दोनों मंत्रियों ने अभियंताओं की भूमिका को राज्य की आधारभूत संरचना, स्वच्छ जलापूर्ति, आवास और शहरी विकास से जोड़ते हुए उनके योगदान की सराहना की.

 

समारोह में अभियंताओं की समाज-निर्माण, नवाचार और सतत विकास में भूमिका पर प्रकाश डाला गया और अभियंताओं के तकनीकी ज्ञान, सामाजिक प्रतिबद्धता और झारखंड के सर्वांगीण विकास में योगदान की सराहना की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही