Search

 
 
 

Ramgarh News: जनता दरबार में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

Ramgarh News: जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, रोजगार, प्रमाण पत्र, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल-दिहानी, मुआवजा, नाली निर्माण सहित अन्य जन समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.
 
लोगों की समस्याएं सुनते डीसी

Ramgarh News: मंगलवार को डीसी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं.

 

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

इसे भी पढ़ें:

जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, रोजगार, प्रमाण पत्र, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल-दिहानी, मुआवजा, नाली निर्माण सहित अन्य जन समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

 

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों की जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का समाधान सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी विभागीय पदाधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही