Search

 
 
 

Ramgarh News: डीसी ने होमगार्ड बहाली के दस्तावेज सत्यापन कार्य का लिया जायजा

Ramgarh News: उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए. उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान संबंधी दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की समुचित जांच सुनिश्चित की जाए
 
दस्तावेज सत्यापन कार्य का जायजा लेते डीसी

Ramgarh News: गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) बहाली प्रक्रिया के तहत जिला समाहरणालय के ब्लॉक-बी स्थित सभाकक्ष में गोला एवं रामगढ़ प्रखंड (ग्रामीण) के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य संचालित किया गया.

 

इस दौरान उपायुक्त ने सत्यापन स्थल का निरीक्षण कर पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से दस्तावेज सत्यापन की प्रगति एवं अपनाई जा रही प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की.

इसे भी पढ़ें:

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए. उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान संबंधी दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की समुचित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि बहाली प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे.

 

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा दस्तावेज सत्यापन कार्य को व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.

 

जिला प्रशासन द्वारा गृह रक्षा वाहिनी बहाली की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही