Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपायुक्त ने देर रात कोविड रूरल टास्क फोर्स की समीक्षा की, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

Advertisement
Advertisement

सहिया, सेविका और सहायिका के द्वारा किये जा रहे सर्वे कार्य, साइक्लोन यास से निबटने की तैयारी, पेयजल व विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ ब्लैंक फंगस से बचाव से संबंधित बिंदुओं पर हुई चर्चा

Koderma :  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग और तत्पर है. बीते रात उपायुक्त रमेश घोलप के द्वारा गूगल मीट के माध्यम से कोविड रूरल टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों मौजूद रहे. बैठक में सहिया, सेविका और सहायिक के द्वारा किये जा रहे सर्वे कार्य, साइक्लोन यास हेतु तैयारी, पेयजल व विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ ब्लैंक फंगस से बचाव से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई.  उपायुक्त ने सर्वे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे का कार्य किया जा रहा है ताकि कोरोना संक्रमण के प्रकोप का सही आकलन करते हुए आवश्यक सुविधा व व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में की जा सके. साथ ही लोगों को कोविड नियमों के अनुपालन, वैक्सीनशन से जुड़ी जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका द्वारा किया जा रहा है.

सभी सहिया, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को घर-घर जाकर सर्वे व जांच करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है, ताकि इस दौरान जिन व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण जैसे, सर्दी-बुखार, खांसी व अन्य लक्षण हो उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा सके. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग करने का निदेश दिया गया है. उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर हो रहे हैं सर्वे कार्यों का प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. इसके अतिरिक्त पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लोगों का कोविड जांच करना सुनिश्चित करेंगे.

साइक्लोन "यास "की तैयारी को लेकर कई दिशा निर्देश

साइक्लोन यास तूफान से निपटने के मद्देनजर तैयारी को लेकर उपायुक्त कोडरमा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अंचल अधिकारी को सेल्टर कैंपस स्थापित करने एवं प्रभावित व्यक्तियों को राहत मुहैया कराया जाये. जिले के सभी अस्पतालों जहां मरीज भर्ती है, वहां पर विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु सिविल सर्जन कोडरमा को  निर्देश दिया गया है.  सिविल सर्जन कोडरमा को निजी अस्पतालों के प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर विद्युत आपूर्ति के वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु दिशा-निर्देश देने की बात कही. उपायुक्त ने बंगाल की खाड़ी से उठने वाले तूफान यास के कारण भारी बारिश व वज्रपात को लेकर सभी लोगों को घरों में रहने  की सलाह दी है. उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी का मकान आपदा से क्षतिग्रस्त हो जाता है तो उसकी पूरी तत्काल सूची बनाते हुए तत्काल सहयोग की राशि मुहैया कराई जाए.

कोविड से स्वस्थ हुए मरीजों का ब्लैक फंगस जांच करें. उपायुक्त घोलप ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कोविड से स्वस्थ हुए मरीजों की सूची प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मुहैया कराया जाये. प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उनसे संपर्क स्थापित करते हुए ब्लैक फंगस की जांच करने का निर्देश दिया है. अगर किसी भी स्वस्थ्य मरीजों में ब्लैंक फंगस का लक्षण दिखाई देता है तो उनका तत्काल इलाज किया जाये.

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का कड़ाई से अनुपालन हो.

 उपायुक्त ने सभी इंसीडेंट कमांडर को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने प्रखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे. स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान कोई भी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करना की जाये.

गांव व सुदुरवर्ती इलाकों में गरीब व असहाय लोगों को भी राशन मुहैया करायें

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में भूख के कारण किसी की मौत न हो. ससमय लोगों के बीच राशन का वितरण किया जाये. जिला में स्थापित फूड बैंक के माध्यम से गांव व सुदुरवर्ती इलाकों में गरीब व असहाय लोगों के बीच खाद्यान्न का वितरण करना सुनिश्चित करेंगे.

विद्युत व पेयजल आपूर्ति को लेकर दिशानिर्देश

उपायुक्त ने नगर प्रशासक कोडरमा एवं नगर परिषद झुमरी तिलैया को निर्देशित करते हुए कहा कि शहरी इलाकों में शुद्ध पेयजल का सप्लाई करना सुनिश्चित करें. इसके अतिरिक्त पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को जिले में खराब पड़े चापाकल को सूची बनाते हुए मरम्मती कार्य करने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को जिले में निर्माण रूप से बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप.विकास आयुक्त आर रॉनिटा, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर एबी प्रसाद, सभी प्रखंड विकास अधिकारी सभी अंचल अधिकारी सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व अन्य वरीय अधिकारी जुड़े.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही