Search

 
 
 

झारखंड-मूल के नागरिकों की गरिमा, सुरक्षा व कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: CM

लंदन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम में रोजगार कर रहे झारखंड-मूल के लोगों से संवाद किया. इस संवाद में नर्स, केयरगिवर्स, घरेलू कर्मी तथा सेवा क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग शामिल हुए.
 

Ranchi : लंदन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम में रोजगार कर रहे झारखंड-मूल के लोगों से संवाद किया. इस संवाद में नर्स, केयरगिवर्स, घरेलू कर्मी तथा सेवा क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग शामिल हुए. 

 

संवाद के दौरान लोगों ने विदेशों में रोजगार से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि वर्षों से यूके में निवास और कार्यरत होने के बावजूद उनका झारखंड से भावनात्मक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव बना हुआ है. उन्होंने विदेशों में कार्य के दौरान आने वाली विभिन्न चुनौतियों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया.

 

कानून के प्रावधानों का झारखंड सरकार अध्ययन करेगी

मुख्यमंत्री ने कामगारों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि विदेशों में रहने वालों के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए जाने वाले कानून के प्रावधानों का झारखंड सरकार अध्ययन करेगी, ताकि जिस प्रकार राज्य के भीतर कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यवस्थाएं कार्यरत हैं, उसी प्रकार विदेशों में रोजगार कर रहे झारखंड-मूल के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. मुख्यमंत्री ने यूके में कार्यरत झारखंड के कामगारों के कल्याण के संबंध में भारत के राजदूत से बातचीत भी किया.

 

झारखंड सरकार विदेशों में कार्यरत झारखंड-मूल के नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को देती है सर्वोच्च 

मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड सरकार विदेशों में कार्यरत झारखंड-मूल के नागरिकों की गरिमा, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. उन्होंने कहा कि विदेशों में रोजगार सम्मान, सुरक्षा और बेहतर अवसर प्रदान करने वाला होना चाहिए.

 

झारखंड सरकार विदेशों में कार्यरत झारखंड-मूल के नर्सों, केयरगिवर्स और अर्ध-कुशल कामगारों के योगदान को महत्वपूर्ण मानती है, जो राज्य की पहचान को वैश्विक स्तर पर सशक्त करते हैं.

 

इस संवाद में रेनू लकड़ा, अंजू लकड़ा, सिस्टर ज्योति, फुलकारी एक्का, मार्था टोप्पो, मैरी खाखा, कॉसमोस कुजूर, तारा तिर्की, सरोज टोप्पो, प्लेसिडियस टोप्पो, एलिजाबेथ कुजूर, विजय कुजूर एवं जैसिंटा कुजूर उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही