Search

 
 
 

केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा मंदिर

 
Dehradun : उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए खुल गये हैं. केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर कपाट खोले. इस दौरान धाम मंत्रोच्चारों, आर्मी बैंड की मधुर धुनों और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा. कपाट खुलने के बाद ढोल बजाकर जश्न मनाया गया. मंदिर के कपाट खुलने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने केदारधाम में दर्शन किये.इस खास मौके पर केदारनाथ धाम को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. मौसम खराब रहने की आशंका के मद्देनजर श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/bus-coming-from-bihar-to-ranchi-met-with-an-accident-in-ramgarh-valley/">बिहार

से रांची आ रही बस रामगढ़ घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, पुलिसकर्मी सहित तीन की मौत, कई घायल)

केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण 30 अप्रैल तक बंद

बता दें कि केदारनाथ धाम और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब है. साथ ही वहां बर्फवारी भी हो रही है. ऐसे में राज्य सरकार ने 23 अप्रैल रविवार को केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण रोक दिया है. श्रद्धालुओं अब 30 अप्रैल के बाद रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जबकि यात्रियों को फिलहाल ऋषिकेश, गौरीकुंड, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग सहित अन्य जगहों पर ठहरने को कहा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/fire-safety-investigation-will-be-done-for-multi-storey-buildings-of-the-capital-order-issued/">राजधानी

की बहुमंजिली इमारतों की होगी फायर सेफ्टी जांच, आदेश जारी

गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले, बदरीनाथ के लिए पंजीकरण जारी

बता दें कि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट शनिवार को अक्षय तृतीया पर खोल दिये गये हैं. इसी के साथ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गयी. आज केदारनाथ धाम का कपाट खुल गया. वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे. बदरीनाथ के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण का काम चल रहा है.चारधाम की यात्रा के लिए उत्तराखंड की सरकार ने श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है. अगर श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो वे हरिद्वार में बस स्टैंड के पास जिला पर्यटन केंद्र पहुंचकर भी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा. चारधाम यात्रा के लिए अभी तक देश विदेश से 16 लाख से अधिक लोग अपने पंजीकरण करवा चुके हैं. इसे भी पढ़ें : स्थानीय">https://lagatar.in/local-government-up-to-28/">स्थानीय

सरकार 28 तक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही