Search

 
 
 

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी की

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार  विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आज 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दिया गया है.चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर  मतदाता सूची में कोई भी वोटर अपने नाम की जांच कर सकता हैं.
 

 Patna :  चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए फाइनल वोटर लिस्ट आज मंगलवार को जारी कर दी. जान लें कि आयोग ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार की है.

 

 

फाइनल वोटर लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये जाने की  खबर है. इसी वोटर लिस्ट के आधार पर बिहार में विधानसभा चुनाव में वोट पड़ेंगे. सूत्रों का मानें तो आयोग 6 अक्टूबर के बाद कभी भी बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है.

 


बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार  विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आज 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दिया गया है.चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर  मतदाता सूची में कोई भी वोटर अपने नाम की जांच कर सकता हैं.

 


जानकारी के अनुसार अपलोड की गयी वोटर लिस्ट में बिहार के 7.24 करोड़ से अधिक मतदाता हैं. दावा-आपत्ति के दौरान 16 लाख 58 हजार 886 पात्र नागरिकों ने फॉर्म-6 भरकर जमा कराये. 36,475 मतदाताओं ने नाम जोड़ने को को फार्म भरे. 2,17,049 मतदाताओं ने नाम हटाने के लिए फार्म जमा किये.  

 

अहम बात यह है कि फाइनल वोटर लिस्ट में मतदाताओं की कुल संख्या की जानकारी अभी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आयी है.    सूत्रों के अनुसार पहले चरण का मतदान दीपावली और छठ महापर्व के बाद अक्टूबर के अंत में या फिर नवंबर के पहले सप्ताह में होगा. जान लें कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो जायेगा.    

 


 
  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही