Ranchi News : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि चुनाव आयोग की सह पर वोट चोरी का खेल चल रहा है. देश में संगठित तरीके से वोट चोरी का खेल चल रहा है. राहुल गांधी बहुत पहले से यह कहते रहे हैं, आज वही सच साबित हो रहा है.
इसे भी पढ़ें...
आज हुए खुलासे ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. जब चुनाव आयोग के अंदर से ही फैसलों पर 14 बार आपत्ति दर्ज हुई तो फिर देश के मतदाताओं से सच्चाई क्यों छिपाई जा रही है?
उन्होंने कहा कि वोट चोरी सिर्फ चुनावी घोटाला नहीं है. यह संविधान और लोकतंत्र के साथ किया गया गंभीर विश्वासघात है. 10 महीनों में 14 आपत्तियां. वोटर रजिस्ट्रेशन, वोटरों का नाम काटना, वोटरों को शामिल करना और इलेक्ट्रॉल रोल डाटा बेस को केंद्रीयकृत करना, सबकुछ सवालों के घेरे में है.
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब चुनाव आयोग के भीतर ही वोटर लिस्ट और उसके कंट्रोल को लेकर इतनी गंभीर आपत्तियां उठ रही हों, तो यह सिर्फ प्रशासनिक विवाद नहीं है. यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है. मोदी सरकार और CEC ज्ञानेश कुमार के दौर में अगर चुनावी व्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं, तो देश चुप नहीं बैठेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

