Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कल से शुरू होगा सुब्रतो कप का रोमांच, रांची में होगा राज्यस्तरीय फुटबॉल मुकाबले का भव्य आयोजन

तीन वर्गों में खेलेंगे 240 खिलाड़ी, विजेता राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व 

Ranch: झारखंड में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने वाली 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 जुलाई से रांची में होने जा रहा है. प्रतियोगिता 19 जुलाई तक चलेगी, और इसका आयोजन खेलगांव और बीआईटी मेसरा के मैदानों में किया जाएगा.

 

राज्य के पांचों प्रमंडलों के चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, जो तीन वर्गों — अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका — में एक-दूसरे से भिड़ेंगे. प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट फॉर्मेट में खेली जाएगी और इसमें कुल 240 खिलाड़ी शामिल होंगे. सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण बिरसा मुंडा स्टेडियम, खेलगांव में किया जा रहा है.

 

17 जुलाई को मंत्री रामदास सोरेन करेंगे उद्घाटन

 

हालांकि मुकाबले 16 जुलाई से ही शुरू हो जाएंगे, लेकिन प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 17 जुलाई को शाम 4 बजे किया जाएगा. इस अवसर पर माननीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

 

सफल आयोजन के लिए बनी 16 समितियां

 

प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए 16 समितियां बनाई गई हैं, जिनमें कुल 36 पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं.
मुख्य आयोजन समिति में शामिल हैं:
•    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह
•    झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन
•    प्रशासी पदाधिकारी सचिदानंद दि. तिग्गा
•    राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग
•    जन सूचना पदाधिकारी सुरेश महतो

चयन की प्रक्रिया रही पारदर्शी और बहुपर्यायी

इस प्रतियोगिता के लिए विद्यालय स्तर पर चयन 14 जून तक किया गया था. इसके बाद क्रमशः प्रखंड स्तर: 16-19 जून, जिला स्तर: 24-28 जून, प्रमंडल स्तर: 7-11 जुलाई तक मुकाबले हुए, जिनके विजेताओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही