Lagatar Desk : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में रिलीज हुई है.
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने महज तीन घंटे में करीब 17 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
पहले दिन 180 करोड़ तक पहुंच सकती है कमाई
ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, फिल्म पहले दिन भारत में 75 से 90 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है. वहीं, इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 90 से 120 करोड़ रहने की उम्मीद है. दुनियाभर में फिल्म की पहले दिन की कमाई 150 से 180 करोड़ तक पहुंच सकती है.
एडवांस बुकिंग में भी बनाया रिकॉर्ड
रिलीज से पहले फिल्म ने भारत में करीब 50 करोड़ की ग्रॉस एडवांस बुकिंग की थी. वहीं, दुनियाभर में इसकी ग्लोबल एडवांस बुकिंग 140 करोड़ के पार पहुंच गई. अमेरिका में फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में पुष्पा 2, 'बाहुबली 2' और 'कल्कि 2898 AD' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

