Search

 
 
 

हेमंत सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर 28 को संपन्न होगा स्थापना दिवस पखवाड़ा

Ranchi News: 17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेलकूद तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. इनमें नाटक, नृत्य-संगीत, निबंध लेखन सहित कई रचनात्मक गतिविधियां शामिल रहेंगी. जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों और टीमों को 26 और 27 नवंबर को खेलगांव में राज्यस्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड स्थापना दिवस, 2026 और हेमंत सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 15 दिवसीय कार्यक्रमों का समापन 28 नवंबर को होगा. इसकी शुरुआत 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ यानी स्वच्छता के लिए दौड़ से हुई. रांची के खेलगांव में आयोजित भव्य समारोह के साथ पखवाड़े का समापन होगा. इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक आयोजनों, मेला-सह-प्रदर्शनी और जनभागीदारी पर विशेष जोर रहेगा. मुख्य समारोह में विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा.

 

कार्यक्रम के पहले दिन सुबह सात से आठ बजे तक राज्य के सभी जिलों में स्वच्छता दौड़ आयोजित की गई. प्रमुख स्थलों और चौक-चौराहों से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इसका समापन प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ हुआ.

इसे भी पढ़ें:

पंचायत से राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं

17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेलकूद तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. इनमें नाटक, नृत्य-संगीत, निबंध लेखन सहित कई रचनात्मक गतिविधियां शामिल रहेंगी. जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों और टीमों को 26 और 27 नवंबर को खेलगांव में राज्यस्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. विजेताओं को 28 नवंबर को मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा.

 

खेलगांव में तीन दिन सजेगा मेला

26 से 28 नवंबर तक खेलगांव में मेला-सह-प्रदर्शनी आयोजित होगी. इसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल के साथ राज्य के सभी जिलों का एक-एक स्टॉल लगाया जाएगा. विभागीय स्टॉल पर सरकारी योजनाओं और जनोपयोगी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी. जिला स्तरीय स्टॉल पर स्थानीय उत्पादों, पर्यटन स्थलों और आर्थिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा. नवाचार और नई पहल पर आधारित विशेष स्टॉल भी होंगे.

 

28 नवंबर को मुख्य समारोह

दूसरी वर्षगांठ पर मुख्य समारोह में विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ होगा. लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा. पंचायत से राज्य स्तर तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा. वहीं, 26 से 28 नवंबर तक प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी, जिसमें झारखंड की लोककला, संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही