Search

 
 
 

दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने से भाग रही है सरकार : रघुवर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि हेमंत सरकार दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने से डर रही है.
 

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि हेमंत सरकार दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने से डर रही है.

 

उन्होंने कहा कि 2022 से लंबित निकाय चुनाव नहीं कराए जाने से शहरी क्षेत्रों का विकास ठप पड़ा है और जनता पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है.

Uploaded Image

दास ने दावा किया कि चुनाव टालने के कारण राज्य को केंद्र से मिलने वाली लगभग 5100 करोड़ रुपये की राशि का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के आक्रोश का भय है, इसलिए गैर-दलीय आधार पर चुनाव कराए जा रहे हैं.

 

रांची में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो के पक्ष में बढ़ते जनसमर्थन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनता बदलाव के लिए तैयार है और क्रम संख्या 6, बिस्किट छाप पर मुहर लगाने का मन बना चुकी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही