Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेम निष्ठा के साथ नहाय-खाय से शुरू होगा आस्था का महापर्व छठ, बह रही भक्ति की अविरल धारा

Ranchi : लोक आस्था का महापर्व छठ कल यानी 25 अक्टूबर, शनिवार को नहाय खाय से शुरू होगा. यह पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है. छठ पूजा के दौरान कई दुर्लभ संयोग और शुभ योग बन रहे हैं, जो इस पर्व को और भी विशेष बनाते हैं. 

 

इन योगों में शोभन योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सुकर्मा योग, रवि योग और धृति योग शामिल हैं. छठ पूजा के चार दिनों के दौरान डूबते और उगते भगवान सूर्य की पूजा की जाती है. इस पर्व का मुख्य उद्देश्य परिवार की सुख-समृद्धि और पुत्रों की दीर्घायु के लिए है.

 

छठ पूजा: दुर्लभ संयोग और शुभ योग

•    25 अक्टूबर: शोभन योग - सुबह 05:55 बजे से 26 अक्टूबर सुबह 06:46 बजे तक
•    26 अक्टूबर: सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 10:46 बजे से 27 अक्टूबर सुबह 06:30 बजे तक
•    27 अक्टूबर: सुकर्मा योग - सुबह 07:27 बजे से 28 अक्टूबर सुबह 07:51 बजे तक
•    27 अक्टूबर: रवि योग - रात 10:46 तक
•    28 अक्टूबर: धृति योग - सुबह 07:51 बजे से

 

छठ पूजा के दिन और उनके महत्व

•    25 अक्टूबर: नहाय-खाय - छठ पूजा की शुरुआत
•    26 अक्टूबर: खरना - गुड़-खीर बनाकर प्रसाद ग्रहण और 36 घंटे का निर्जला व्रत
•    27 अक्टूबर: संध्या अर्घ्य - डूबते सूर्य को अर्घ्य देना
•    28 अक्टूबर: उषा अर्घ्य - उगते सूर्य को अर्घ्य देना और व्रत का समापन.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही