Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने सेवानिवृत जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को बनाया फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का नया चेयरमैन

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी से संबंधित 257 याचिकाओं पर मंगलवार को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन के कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने   सेवानिवृत्ति जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का नया चेयरमैन बनाया.
 

Ranchi :  स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी से संबंधित 257 याचिकाओं पर मंगलवार को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन के कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने   सेवानिवृत्ति जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का नया चेयरमैन बनाया.

 

कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि चार सप्ताह के भीतर जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को सारी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं, ताकि वे निर्धारित सीमा के भीतर अपना कार्य पूरा कर सके. कोर्ट ने अपने पूर्व के आदेश के तहत फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन को तीन माह में जांच की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.

 

उनके द्वारा दिए गए अनुशंसा के आलोक में सरकार को तय समय सीमा के भीतर निर्णय लेना है. कोर्ट ने अपने 1 सितंबर 2025 के आदेश को यथावत रखा है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता , राजेश कुमार, अमृतांश वत्स, चंचल जैन,अर्पण मिश्रा ने पक्ष रखा. जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल और प्रिंस कुमार ने पक्ष रखा. जबकि सरकार की ओर से अधिवक्ता पिंकी तिवारी ने पक्ष रखा.   

 

बता दें कि हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस एसएन पाठक के फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन बनने से  इनकार कर दिया था. इसके बाद जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी  का नया चेयरमैन नियुक्ति किया गया है. 

 

पहले आपने पढ़ा...

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही