Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन के लिए दोनों पक्षों से मांगा सुझाव

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट में शुक्रवार को मीना कुमारी यादव से संबंधित सभी याचिकाओं पर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज एसएन पाठक ने वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की थी.
 
  • सेवानिवृत्त जज  एसएन पाठक ने वन मैन फैक्ट फाइडिंग कमेटी का कार्य करने में जताई थी असमर्थता

Ranchi :  हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट में शुक्रवार को मीना कुमारी यादव से संबंधित सभी याचिकाओं पर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज एसएन पाठक ने वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की थी.

 

इसके बाद अदालत ने प्रार्थियों और प्रतिवादियों से सुझाव मांगा है कि अब किसे फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया जाए. साथ ही दोनों पक्षों से पूछा है कि आप बताएं कि कौन ऐसे पूर्व न्यायाधीश हैं, जो वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन के रूप में कार्यभार ग्रहण करना चाहते हैं.

 

कोर्ट ने कहा है कि ऐसे पूर्व न्यायाधीशों से संपर्क कर और उनकी सहमति प्राप्त कर कोर्ट के समक्ष अपना सुझाव दें.  मामले की अगली सुनवाई अब 27 फरवरी को होगी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता ने पैरवी की.

 

बता दें कि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति मामले में राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला दिया था. 

 

कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित विवादों की जांच के लिए वन मैन कमीशन का गठन किया जाए. इसके लिए सेवानिवृत्त जस्टिस एसएन पाठक का नाम सुझाया गया था.

 

लेकिन बाद में जस्टिस एसएन पाठक ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही