Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल के खिलाफ पांचवें केस को भी हाईकोर्ट ने किया निरस्त

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के खिलाफ बयानबाजी मामले में कांके थाने में दर्ज प्राथमिकी 210/ 2023 को झारखंड हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने बाबूलाल मरांडी की याचिका स्वीकार कर ली. इससे पूर्व भी हाईकोर्ट ने इसी मामले से जुड़े बाबूलाल मरांडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ दर्ज चार केस को निरस्त किया था.
Advertisement
Advertisement
  • सीएम हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के खिलाफ बयानबाजी मामला 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के खिलाफ बयानबाजी मामले में कांके थाने में दर्ज प्राथमिकी 210/ 2023 को झारखंड हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने बाबूलाल मरांडी की याचिका स्वीकार कर ली. इससे पूर्व भी हाईकोर्ट ने इसी मामले से जुड़े बाबूलाल मरांडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ दर्ज चार केस को निरस्त किया था.

 

दरअसल, आरोप है कि एक निजी  यूट्यूब चैनल ने झारखंड में बाबूलाल मरांडी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के खिलाफ दिए गए साक्षात्कार को अपलोड किया गया था. इसके खिलाफ झामुमो के कार्यकर्ताओं ने राज्य के जिलों के 5 थानों प्राथमिकी दर्ज की थी.

 

जिन मामलों में पूर्व में बाबूलाल मरांडी के हाईकोर्ट ने रद्द किया था उनमें सिमडेगा थाना में दर्ज कांड संख्या 104/ 2023,  बरहेट थाना में कांड संख्या 104/ 2023, रामगढ़ थाना में कांड संख्या 196/ 2023 तथा देवघर के मधुपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 176/ 2023  शामिल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही