Search

 
 
 

झारखंड के चार जिलों में सबसे ज्यादा हुई हत्या की घटनाएं

झारखंड के चार जिलों में पिछले एक महीने में सबसे अधिक हत्या की घटनाएं सामने आई है. झारखंड पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के अलग-अलग जिले में हत्या की 142 घटनाएं हुई हैं.
 

Ranchi: झारखंड के चार जिलों में पिछले एक महीने में सबसे अधिक हत्या की घटनाएं सामने आई है. झारखंड पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के अलग-अलग जिले में हत्या की 142 घटनाएं हुई हैं. जिनमें रांची, देवघर, पलामू और बोकारो जिले में सबसे अधिक हत्याएं हुई हैं. यह जानकारी सामने आई है कि राज्य में हर दिन औसतन पांच हत्याएं होती हैं, जिनके पीछे आपसी विवाद और अन्य कारण प्रमुख होते हैं.


सर्वाधिक प्रभावित जिले


रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक महीने में जिन चार जिलों में हत्या की घटनाएं सबसे अधिक हुई है, उसमें रांची में 16, देवघर में 11, पलामू में 11 और बोकारो में 10 घटनाएं शामिल हैं. इसके विपरीत रेल जमशेदपुर और रेल धनबाद जैसे क्षेत्रों में कोई भी हत्या की घटना दर्ज नहीं की गई है.

   

अन्य प्रमुख जिलों में हुई हत्याओं की संख्या इस प्रकार है 

 

- गिरिडीह: 09
- धनबाद: 06
- दुमका: 08
-  गोड्डा: 04
- जामताड़ा: 02
- साहेबगंज: 06
- पाकुड़: 02
- चतरा: 04
- कोडरमा: 02
- रामगढ़: 02
-  खूंटी: 04
- गुमला: 03
- सिमडेगा: 04
- लोहरदगा: 02
- चाईबासा: 06
- सराइकेला: 06
- जमशेदपुर: 03
- लातेहार: 04
- गढ़वा: 08
- हजारीबाग: 09

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही