Search

रांची में 10-12 सितंबर तक होगा ‘ICCI 2026’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Ranchi : BIT मेसरा के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘ICCI 2026’ का आयोजन किया जाएगा. ‘मशीन लर्निंग फॉर जियोस्पेशियल एनालिटिक्स’ विषय पर आधारित होगा ये सम्मेलन. यह तीन दिवसीय सम्मेलन 10 से 12 सितंबर 2026 तक रांची में आयोजित होगा.

 

यह प्रतिष्ठित आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के ‘प्रमोशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड साइंटिफिक एक्सीलेंस (PURSE)’ योजना के तहत समर्थित है. सम्मेलन के संयोजक डॉ. देवजानी मुस्तफी और डॉ. संदीप कुमार सहाना ने जानकारी इसकी जानकारी दी.

 

इस सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के शिक्षाविद, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ भाग लेंगे. कार्यक्रम के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), भू-स्थानिक विश्लेषण और कम्प्यूटेशनल तकनीकों के क्षेत्र में नवीनतम शोध और विकास पर व्यापक चर्चा होगी.

 

सम्मेलन में प्रस्तुत शोध पत्रों को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित करने के लिए भेजा जाएगा, जिससे प्रतिभागियों के शोध कार्यों को वैश्विक पहचान मिल सकेगी.

 

‘ICCI 2026’ का मुख्य उद्देश्य सैद्धांतिक शोध और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच की दूरी को कम करना, नवाचार को बढ़ावा देना तथा बहु-विषयक संवाद और सहयोगी शोध को प्रोत्साहित करना है. सम्मेलन के प्रमुख विषयों में मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, डेटा साइंस, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सुरक्षा और जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी शामिल हैं.

 

यह सम्मेलन कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित जियोस्पेशियल एनालिटिक्स और कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp