Ranchi News: राजधानी में काली पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. शहर के विभिन्न इलाकों में आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण कर मां काली की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है. पूजा पंडालों में सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मां के दर्शन कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं.
पिस्कामोड़ स्थित न्यू फ्रेंड्स क्लब की ओर से इस वर्ष भव्य पंडाल बनाया गया है. क्लब के रूपेश कुमार ने बताया कि मां काली की प्रतिमा का विसर्जन 12 नवंबर को कांके डैम स्थित ओझा मार्केट के पास किया जाएगा. पूजा के दौरान मां को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया. सुबह पुजारी अशोक बाबा ने आरती कराई. वहीं, 11 नवंबर को खीर का भोग और जागरण का आयोजन किया जाएगा. अध्यक्ष अभिषेक राय,सचिव रूपेश साहनी, कोषाध्यक्ष सत्येद्र रजक, कार्यकारणी अध्यक्ष श्रषिकेश सिंह समेत अन्य शामिल है.
इसे भी पढ़ें:
मेन रोड स्थित मां मसानेश्वर काली पूजा समिति की ओर से मां काली की प्रतिमा का विसर्जन 11 नवंबर को चडरी तालाब में किया जाएगा. समिति के अध्यक्ष प्रेमप्रतिक भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर 551 कन्याओं का पूजन किया जाएगा. इसके साथ ही महाआरती और महाभोग वितरण का आयोजन होगा. आयोजन में अभिषेक गोस्वामी, नितेश वर्मा, सुमित वर्मा, शालिनी सिंह और संजय प्रजापति सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

