Search

 
 
 

चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा 3-6 मार्च तक रहेगी सील

नेपाल में आम चुनाव 5 मार्च 2026 को होने वाला है. चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पतक्ष तरीके से संपन्न हो इसको लेकर 3 मार्च की रात से 6 मार्च की रात भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह सील रखने का निर्णय लिया गया है.
 

Bihar : नेपाल में आम चुनाव 5 मार्च 2026 को होने वाला है. चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो इसको लेकर 3 मार्च की रात से 6 मार्च की रात भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह सील रखने का निर्णय लिया गया है.

 

इस दौरान वाल्मिकीनगर सीमा पर आम लोगों और वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. केवल एम्बुलेंस और विशेष आपातकालीन सेवाओं को सघन जांच के बाद ही आने-जाने की अनुमति दी जाएगी. बाकी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप्प रहेगा.

 

नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के त्रिवेणी वीओपी के सब-इंस्पेक्टर डम्मर ओली ने बताया कि चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. हालांकि पूर्वी नवलपरासी के जिलाधिकारी भविश्वर पांडे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

 

सीमा सील के दौरान यदि कोई नेपाली मतदाता भारतीय सीमा से प्रवेश करता है, तो उसकी नागरिकता और मतदाता पहचान पत्र की जांच के बाद ही नेपाल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

 

जेएनजी आंदोलन के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त कर उनके नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया औ चुनाव कराने का निर्णय लिया गया.

 

बता दें कि नेपाल में 5 मार्च को चुनाव होना है. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. नेपाल में कुल 18.9 मिलियन योग्य मतदाता House of Representatives के 275 सदस्यों के चुनाव के लिए वोट डालेंगे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही