Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व विधायक के दो बॉडीगार्ड की हत्या व हथियार लूट मामले की जांच में तेजी, NIA चार नक्सलियों से कर रही पूछताछ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के दो बॉडीगार्ड की हत्या व हथियार लूटने के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए )कर रही है. एनआईए इस घटना में शामिल चार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है. एनआईए ब्रांच रांची ने शैलेंद्र बहांदा,पुसा लुगून,प्रधान कोडाह और किस्मत कोडाह को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि एनआईए ब्रांच रांची ने इस मामले को टेकओवर करते हुए कांड संख्या आरसी 03/2022 दर्ज किया है. एनआईए के इंस्पेक्टर सचिता नंद इस मामले की जांच कर रहे हैं. पढ़ें - अगस्त">https://lagatar.in/the-countrys-foreign-exchange-reserves-decreased-by-11-932-billion-in-august-gold-reserves-and-fca-also-decreased/">अगस्त

माह में 11.932 अरब डॉलर घटा देश का विदेशी मुद्रा भंडार , गोल्ड रिजर्व और एफसीए">https://lagatar.in/the-countrys-foreign-exchange-reserves-decreased-by-11-932-billion-in-august-gold-reserves-and-fca-also-decreased/">एफसीए

में भी गिरावट
इसे भी पढ़ें - संविधान">https://lagatar.in/hearing-in-sc-on-23-september-on-subramanian-swamys-petition-seeking-removal-of-socialism-and-secularism-from-the-preamble-of-the-constitution/">संविधान

की प्रस्तावना से समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को हटाने की मांग वाली सुब्रमण्यन स्वामी की याचिका पर 23 सितंबर को SC में सुनवाई

इन धाराओं के तहत 9 पर मामला दर्ज

एनआईए ने इस मामले को टेकओवर करते हुए एक करोड़ का  इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, रघु, अश्विन, चंदन, मोछू, सुशांत, सागेन, कांडे होनहागा और सोनाराम होनहागा पर मामला दर्ज किया है. एनआईए ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 120B, 121, 121A, 302, 307, 353, 333, 395, 396, 397, आर्म्स एक्ट 27, यूपीए एक्ट 16, 18, 20, 38 और 39 और सीएलए एक्ट 17 के तहत मामला दर्ज किया है.
इसे भी पढ़ें - कस्टोडियल">https://lagatar.in/gujarat-number-one-maharashtra-second-in-terms-of-custodial-death-ncrb-report/">कस्टोडियल

डेथ के मामले में गुजरात नंबर वन, महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर : NCRB की रिपोर्ट

झीलरुआ स्कूल मैदान में हुआ था हमला

बता दें कि यह घटना बीते 4 जनवरी 2022 की शाम करीब 6.15 बजे हुई थी. जब झीलरुआ स्कूल मैदान में खेलकूद समारोह के क्रम में नक्सलियों ने पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला कर दिया था. इस दौरान पूर्व विधायक भीड़ में शामिल होकर व बंडी हाथ में लेकर अपनी जान बचायी थी. थोड़ी देर बाद पैदल ही चलते हुए घर पहुंच गये थे. वहीं नक्सलियों ने मैदान में मौजूद पूर्व विधायक के तीनों बॉडीगार्ड्स को घेर लिया व उनके हथियार लूटने लगे थे. इस दौरान तीनों बॉडीगार्ड ने नक्सलियों के साथ जांबाजी से लड़ाई की थी, लेकिन नक्सलियों के बॉडीगार्ड्स पर चाकू से हमला व गोली चलायी . गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गयी थी. जबकि एक जवान किसी तरह घायलावस्था में भागकर अपनी जान बचायी थी.
इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-upa-mlas-stay-in-chhattisgarh-now-cbi-ed-raids-will-happen-here-too-bjp-doesnt-believe-in-democracy-cm-bhupesh-baghel/">झारखंड

के यूपीए विधायक छत्तीसगढ़ में ठहरे, अब यहां भी जल्द होगी ED की रेड, BJP को लोकतंत्र में विश्वास नहीं – सीएम भूपेश बघेल

हथियार लूटना मुख्य मकसद था

जिला पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि पश्चिमी सिंहभूम के झीलरुआ हाई स्कूल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में पूर्व मुखिया कुजरी केराई भी आयोजकों में से एक था और बॉडीगार्ड की हत्या पूर्व नियोजित थी. उन्होंने बताया कि नक्सलियों का मुख्य मकसद विधायक के बॉडीगार्ड्स से हथियार लूटना था. इसको लेकर नक्सलियों ने दो दिन पहले बैठक भी की थी. पूर्व मुखिया कुजरी केराई ने जान-बूझकर कार्यक्रम का आयोजन देर से किया था. वहीं, नक्सली हमले से करीब 10-15 मिनट पहले पूर्व मुखिया वहां से चले गये थे. इस मामले में जिला पुलिस ने इस घटना में प्रधान कोडाह, पुसा लुगून, कुजरी केराई, श्रीराम तुबिद, शैलेंद्र बहांदा, मंगल सिंह लुगून, मंगल सिंह दिग्गी, रंगिया लुगुनसुनिया सुरीन को गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें - मोकामा">https://lagatar.in/former-mokama-mla-anant-singhs-health-deteriorated-admitted-to-icu-of-pmch-in-patna/">मोकामा

के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत, पटना के PMCH के ICU में कराया गया भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही